Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कुरूक्षेत्र » आकर्षण » कृष्‍णा म्‍यूजियम

कृष्‍णा म्‍यूजियम, कुरूक्षेत्र

50

पूरे महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्‍ण ही मुख्‍य केंद्र थे। वह ही ऐसे नायक थे जिन्‍हे महाभारत में बहादुर नायक, नायिकाओं, संतों और महात्‍माओं से जुडा हुआ दिखाया गया है और सभी पात्र उन पर ही समर्पित होते है। कर्ण, द्रोणाचार्य और भीष्‍मपितामह जैसे पुण्‍य और अजेय योद्धा भी उनके बारे में सब जानते थे, लेकिन फिर भी वह विधि के लिखे विधान को नहीं मिटा सके, क्‍योंकि यही एक मार्ग थो जिससे उन्‍हे सद्गति और मोक्ष की प्राप्ति हो सकती थी।

यह संग्रहालय, भगवान श्री कृष्‍ण को समर्पित है जिसे कुरूक्षेत्र विकास प्राधिकरण के द्वारा 1987 में बनवाया गया था। इसे बाद में मौजूदा इमारत में स्‍थानांतरित कर दिया गया था। इसका भारत के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति श्री आर. वैंकटारमन के द्वारा उद्घाटन किया गया था। इस हाउस में दो अन्‍य घर भी है जिन्‍हे मल्‍टीमीडिया महाभारत और गीता गैलरी के नाम से जाना जाता है और इसकी स्‍थापना 2012 में तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के द्वारा की गई थी।

इस संग्रहालय में भगवान श्री कृष्‍ण के बारे में समस्‍त जान‍कारियां प्रदान की जाती है। उनके सभी स्‍वरूपों, अवतारों, कार्यो, आदि के बारे में बताया जाता है। भगवान श्रीकृष्‍ण को एक दार्शनिक, सच्‍चे धार्मिक नेता और प्रेमी के रूप में भी कलाकृतियों, मूर्तियों, चित्रों, शिलालेखों आदि के द्वारा दर्शाया गया है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Jul,Sat
Return On
12 Jul,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Jul,Sat
Check Out
12 Jul,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Jul,Sat
Return On
12 Jul,Sun