कुरूक्षेत्र में कई पार्क है जहां आप पूरे परिवार के साथ आनंदमयी समय बिता सकते है, वो भी शहर की भीड - भाड़ से दूर रहकर। यहां का सबसे प्रसिद्ध पार्क, ओ. पी. जिदंल पार्क और म्यूजिकल फाउंटेन है, जिसे ओ. पी. जिंदल की याद में उनके पुत्र नवीन जिंदल ने बनवाया था, वह हरियाणा के बिजली मंत्री थे।
पार्क में काफी विशाल क्षेत्र होता है जहां बच्चे खेल सकते है। यहां झूले वाले क्षेत्र में कई रंग - बिरंगे झूले लगे होते है जहां हर गेम के लिए अलग - अलग जोन होते है। रात के समय यहां का म्यूजिकल फाउंटेन देखने में मनोरम लगता है। पार्क कुल 14 एकड़ के क्षेत्र में बना हुआ है, यहां लोग ध्यान लगाने के लिए भी आते है।



Click it and Unblock the Notifications