सरस्वती तीरथ एक विशाल टैंक का नाम है। ये कुरुक्षेत्र के पवित्र शहर पेहोवा से 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह टैंक धर्म की दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण है जो वैदिक काल में प्राचीन नदी के किनारे बनाया गया था। जैसा कि वामन पुराण और महाभारत में बताया जा चुका है कुरुक्षेत्र सरस्वती नदी के दक्षिण में स्थित है।
इस तीरथ को धर्म में इसलिए महत्त्वपूर्ण कहा गया है क्योंकि यहां पर लोग पूजा अर्चना के अलावा अपने परिजनों का पिंड दान भी करते हैं। इस तीरथ में श्राद के दिनों में काफी भीड़ देखी जाती है इस दौरान यह स्थान पूजा करने आये लोगों से भरा रहता है।
सरस्वती तीरथ पर हर साल मार्च से अप्रैल के बीच एक धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है जिसका नाम चौत्रा चौदस मेल है। अगर आंकड़ों की माने तो इस दौरान यहाँ 2 लाख से अधिक लोग मौजूद रहते हैं जो नदी में डुबकी लगाते है । ये मेला यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है।



Click it and Unblock the Notifications