सिद्धुआ अष्टन, सिद्धनाथ नामक जगह पर स्थित है जो पड़रौना - तमकुही मार्ग पर 4 किमी. की दूरी पर स्थित है। सिद्धुआ अष्टन, वह स्थल है जहां संत बैठकर कई धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियां करते है। अष्टन में भगवान हुनमान का मंदिर, देवी दुर्गा का मंदिर, एक धुनी और एक यज्ञशाला है जहां बैठकर हवन और पूजा - पाठ किया जाता है।
यह पवित्र स्थल, फाल्गुन माह के 13 वें दिन को आयोजित एक दिवसीय उत्सव के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। दीपावली के दूसरे दिन भी यहां भीड़ रहती है और हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते है। यह पवित्र स्थल प्रतिदिन सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications