बन्नी के सूखे घास के मैदान और कच्छ के रण के लवण वाले सपाट क्षेत्र में स्थित छड़ी धन्द संरक्षण रिज़र्व वैधानिक रूप से संरक्षित दलदली क्षेत्र है। छड़ी का मतलब है नमक से प्रभावित और धन्द का सम्बन्ध छिछले दलदली इलाके से है।मॉनसून के दौरान आसपास की नदियों के पानी के कारण यह क्षेत्र और भी दलदली हो जाता है।
यह रिज़र्व 80 किमी के क्षेत्र में फैला है। छड़ी धन्द पक्षी देखने वालों तथा उनके बारे में अध्ययन करने वाले लोगों के लिये स्वर्ग है क्योंकि यहाँ पर पक्षियों की 370 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें से रैपर्ट, वाटर फ्लाई, वेडर और लार्क को आसानी से देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications