Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» लेपाक्‍क्षी

लेपाक्‍क्षी पर्यटन - मंदिरों का गांव

19

लेपाक्‍क्षी, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी राज्‍य में स्थित गांव अनंतपुर का एक आकर्षक हिस्‍सा है। यह कर्नाटक में बंगलुरू से 120 किमी. और हिंदपुर शहर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। छोटे होने के बावजूद भी यहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक महत्‍वता वाले स्‍थल मौजूद है। यह स्‍थान, दक्षिण भारत में तीन मंदिरों के कारण प्रसिद्ध है जो भगवान शिव, भगवान विष्‍णु और भगवान विदर्भ को समर्पित है।

यहां का अन्‍य आकर्षण, एक छोटी सी पहाड़ी है जो एक कछुए के आकार की है। इस पहाड़ी का नाम कुरमा शैला के नाम पर रखा गया है और इस पहाड़ी पर श्रीराम, रघुनाथ, वीरभद्रा, पापनाथेश्‍वर और देवी दुर्गा के मंदिर स्थित है। यहां के मंदिरों की बाहरी नक्‍काशी, शिल्‍पकला के उत्‍कृष्‍ट नमूने है जिन्‍हे विश्‍वकर्मा वास्‍तुशिल्पियों के द्वारा उत्‍कृष्‍ट तरीके से निर्मित किया गया है।

कई लोगों का मानना है कि विख्‍यात विश्‍वकर्मा वास्‍तुकार अमाराशिल्‍पी जानकाचारी ने इस मंदिर के डिजाइन को तैयार किया है। वास्‍तव में, उस समय के प्रसिद्ध वास्‍तुकारों ने जिनमें काकोजु और मोरोजु भी शामिल है, ने इस मंदिर की दीवारों पर नक्‍काशी में मदद की थी। इन मंदिरों की दीवारों पर प्रसिद्ध हिंदू महाकाव्‍यों रामायण और महाभारत के दृश्‍यों को उकेरा गया है।

दिलचस्‍प बात यह है कि इस मंदिर में बनाई गई डिजाइन, लेपाक्‍क्षी साडी को डिजाइन करने में प्रेरणा प्रदान करती है। इस क्षेत्र के मंदिरों में नक्‍काशीदार खंभे, एक पहाडी चैन, दुर्गा पादम, वास्‍तु पुरूष, एक रेसिंग महिला, और कई अन्‍य विषयों पर काफी कुछ बना हुआ है। मंदिर की छतें बेहद सुंदर और खूबसूरत पेटिंग्‍स से ढकी है। इन्‍हे बनाने में सुंदर रंगों का प्रयोग किया गया है।

लेपाक्‍क्षी और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्‍थल

लेपाक्‍क्षी का मुख्‍य आकर्षण यहां के मंदिर है जो दक्षिण भारत के सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। यहां स्थित मंदिर, भगवान वीरभद्र को समर्पित है। यहां दक्षिण भारत के हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते है।

लेपाक्‍क्षी का मौसम

लेपाक्‍क्षी का मौसम, साल के सभी महीनों में सुखद रहता है, बस गर्मियों के दौरान थोड़ा असहज हो जाता है।

लेपाक्‍क्षी तक कैसे पहुंचे

लेपाक्‍क्षी तक यातायात के सभी साधन मौजूद है। यहां कोई रेलवेस्‍टेशन या एयरपोर्ट नहीं है लेकिन सड़क मार्ग द्वारा पर्यटक यहां की सैर कर सकते है। यह शहर वास्‍तुकला और रंग का शहर है जहां पर्यटक भ्रमण के लिए आसानी से पहुंच सकते है।

 

लेपाक्‍क्षी इसलिए है प्रसिद्ध

लेपाक्‍क्षी मौसम

घूमने का सही मौसम लेपाक्‍क्षी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें लेपाक्‍क्षी

  • सड़क मार्ग
    लेपाक्‍क्षी, राष्‍ट्रीय राजमार्ग 7 से अच्‍छी तरह से जुड़ा हुआ है। अगर आप बंगलौर से आ रहे है तो यह मार्ग सबसे अच्‍छा रास्‍ता है। लेपाक्‍क्षी, अनंतपुर से 15 किमी. और हैदराबाद से 476 किमी. की दूरी पर स्थित है। लेपाक्‍क्षी राज्‍य में कई सरकारी बसें चलती है। यहां के लिए हैदराबाद से डीलक्‍स बसें भी मिलती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    लेपाक्‍क्षी में कोई रेलवे स्‍टेशन नहीं है। लेपाक्‍क्षी तक पहुंचने के लिए अंतनपुर तक जाने वाली ट्रेन में बैठें और वहां से लेपाक्‍क्षी पहुंचे। लेपाक्‍क्षी के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन अंनतपुर है। यहां से बंगलौर, हैदराबाद, चेन्‍नई और दिल्‍ली आदि के ट्रेन मिल जाती है। इस रेलवे स्‍टेशन से आप बस या टैक्‍सी भी हॉयर कर सकते है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    लेपाक्‍क्षी का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, हैदराबाद में स्थित है। हैदराबाद घरेलू और अंतराराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां से देश के कई शहरों और राज्‍यों के लिए नियमित उड़ानें भरी जाती है। एयरपोर्ट से लेपाक्‍क्षी तक के लिए बस या टैक्‍सी की मदद से आ सकते है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 May,Sun
Return On
11 May,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 May,Sun
Check Out
11 May,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 May,Sun
Return On
11 May,Mon

Near by City