
शहरों की भागम-भाग वाली जिंदगी ना किसी को चैन से सोने देती है और ना किसी को चैन से जीने देती है। ऐसे में दिमाग को शांत करने के लिए शांत व सुकून भरा माहौल बहुत जरूरी हो जाता है। आज का हमारा आर्टिकल इसी पर आधारित है। दोस्तों, अगर आप भी बैंगलोर के आसपास रहते हैं तो शहर में स्थित कुछ झीलें है, जहां जाकर आप एक शांत माहौल में कुछ समय बिता सकते हैं।
बैंगलोर में स्थित खूबसूरत झील

1. लालबाग झील
लालबाग झील, लाल बाग स्थित बोटैनिकल गार्डन के अंदर स्थित है। इसे बैंगलोर की सबसे अच्छी झीलों में से एक माना जाता है। यहां पर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। अगर आप शहर के बीचों-बीच रहते हैं तो ये स्थान आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। ये झील बर्ड वॉचर्स के लिए भी एक आदर्श स्थान है। यहां आपको हरे-भरे पेड़ों के साथ रंग-बिरंगे फूल भी दिख जाएंगे, जहां आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

2. उल्सूर झील
अगर आप बैंगलोर के पूर्वी हिस्सों में रहते हैं तो आप उल्सूर झील जा सकते हैं। ये झील बैंगलोर की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इस झील को हलासुरू झील के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ एक शांत भरा माहौल भी मिलेगा, जो समय बिताने के लिहाज से काफी अच्छा है। यहां आप नौका विहार का भी आनंद ले सकते हैं।

3. हेब्बल झील
हेब्बल झील बैंगलोर के रोमांटिक स्थानों में से एक है, जहां प्राकृतिक सुंदरता और रोमांटिक माहौल का समायोजन है। यहां सबसे अधिक कपल्स की आवाजाही लगी रहती है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर जा रहे हैं तो शाम के समय जाए। अगर आप प्रवासी पक्षियों को देखना पसंद करते हैं तो आप यहां एक बार जरूर जाएं, यहां आपको रंग-बिरंगे पक्षी देखने को मिल जाएंगे। इसके साथ ही सनसेट के समय पर इस झील की खूबसूरती देखने लायक बनती है।

4. अगारा झील
अगर आप किसी ऐसी झील की तलाश में हैं, जहां आपको हरियाली के साथ ठंडी हवाएं भी मिले तो आप बैंगलोर की अगारा झील जाए। इस झील का नजारा बेहद आकर्षक है। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता का समायोजन दिखेगा, जिसे शायद आप कभी भूल नहीं पाएंगे। अगस्त सितम्बर का महीना यहां घूमने के लिए बेहद अच्छा है, इस महीने में जाकर आप यहां फुल एंजॉय कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications












