गुरु नानक स्टेडियम जिसमें लगभग 1500 लोगों के बैठने की क्षमता है, लगभग 15.4 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस स्थान का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया गया है जहाँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजित किये जाते हैं।
यहाँ 2001 के भारतीय राष्ट्रीय खेलों के उदघाटन और समापन समारोह का आयोजन किया गया था। इस स्टेडियम में कबड्डी का विश्व कप आयोजित किया गया जहाँ कैटरीना कैफ़ भी आई थी। इसके अलावा यहाँ फुटबॉल का एक मैदान भी है जहाँ राष्ट्रीय फुटबॉल लीग (एनएफ़एल) के मैच खेले जाते हैं।
अनेक आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस स्टेडियम में अनेक खेलकूद, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिन्टन, जिम्नास्टिक्स और टेबल टेनिस आदि का आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications