लुंगलेई मिज़ोरम का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यह राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है। लुंगलेई जिसको लुन्गलेह भी कहते हैं का मतलब होता है 'पत्थर का पुल' और इस इलाके का नाम उस पुल के आकार के पत्थर पर पड़ा जो न्गाशिह के आस पास नदी वाले इलाके पर पड़ा।
लुंगलेई इलाका अपने मजेदार प्राकृतिक ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है। हर साल पूरे विश्व से पर्यटक लुंगलेई आते हैं और प्रकृति की सुन्दरता का मज़ा उठाते हैं।
लुंगलेई के मशहूर पर्यटन स्थल हैं - ज़ोबौक खेल अकादमी। कौमजावी पार्क, खौनग्लुंग वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, सैकुती हाल(एक ऐसा हाल जहां कॉन्सर्ट और कार्यक्रम होते हैं और लोकल चित्रकारों की पेंटिंग को दर्शाने की जगह) और थुआम्लूआईआ मुआल(फुटबॉल स्टेडियम)। यहाँ पर कई पिकनिक स्पॉट और एडवेंचर ट्रेक भी आयोजित होते हैं।
आप लुंगलेई तक पर्यटकों की बस से, जीप से या फिर अईज़वाल से (175 किलोमीटर) हेलीकाप्टर से पहुँच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications