चंडिका देवी को चंडी देवी के नाम से भी जाना जाता है। यह महिला शक्ति की देवी के रूप में काफी पूजनीय है। ऐसा माना जाता है कि यह देवी दानवों का नाश करती है और धर्मनिष्ठ व आस्था से भरे लोगों का उद्धार करती है। इस क्षेत्र में ऐसे दो मंदिर हैं, जो चंडिका देवी को समर्पित है। एक को छोटी चंडिका देवी मंदिर और दूसरे को बड़ी चंडिका देवी मंदिर कहा जाता है।
छोटी चंडिका देवी मंदिर बागेश्वर से आधा किमी दूर है और इसे महोबा शहर का सबसे पुराना मंदिर माना जाता है। नवरात्रि के समय यहां देवी की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालू जमा होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications