महोबा जिले का गोखार पर्वत बंदा शहर से करीब एक किमी और महोबा से 31 किमी दूर है। यह इस क्षेत्र का एक चर्चित पर्यटन स्थल है। इस पर्वत श्रृंखला पर ग्रेनाइट चट्टानों से कई खूबसूरत आकृतियों बनी हुई हैं। इसके अलावा यहां कई प्राकृतिक झरने और शानदार गुफाएं हैं। इन गुफाओं में कभी गुरू गोरखनाथ अपने शिष्यों के साथ रहते थे। प्रसिद्ध ककरामठ मंदिर भी गोखार पर्वत पर ही स्थित है। यह पर्वत श्रृंखला खास तौर से हिंदू धर्म के नाथ पंथ के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।
इस पर्वत पर पिकनिक मनाने वाले और पर्वतारोही बड़ी संख्या में आते हैं। साथ ही यहां हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के बहुत से तीर्थ स्थल भी हैं। यहां स्थित कुछ चर्चित पर्यटन स्थलों में बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, सूरज कुर्द, काथेस्वर स्थित शिव मंदिर और राम कुर्द प्रमुख है।
पान शोध केन्द्र भी यहां का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह एनबीआरआई लखनऊ की एक शाखा है और छत्तरपुर रोड पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications