ककरामठ मंदिर महोबा जिले में भगवान विष्णु के मंदिर के पास मदन सागर झील में एक टापू पर बना है। हिंदू धर्म के नाथ विचारधारा के लोगों के लिए यह मंदिर आस्था का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। नाथ विचारधारा की स्थापना बाबा गोरखनाथ ने की थी, जो अपने शिष्यों के साथ गोरख पर्वत पर रहते थे। ककरामठ मंदिर का पिरामिड जैसी संरचना खुजराहो के मंदिर से काफी मिलती-जुलती है। इस मंदिर में मौजूद खुदी हुई मूर्तियों में चंदेला परंपरा की झलक साफ तौर से देखी जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications