Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मालशेज़ घाट

मालशेज़ घाट – प्रकृति का स्वर्ग

13

मालशेज़ घाट महाराष्ट्र के पुणे जिले के पश्चिमी घाटों की श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्द घाट है। मालशेज़ घाट समुद्र सतह से लगभग 700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल और हिल स्टेशन है जो स्वास्थ्यवर्धक और सुखद जलवायु से परिपूर्ण है। यह स्थान अपनी अनगिनत झीलों, चट्टानी पर्वतों के लिए प्रसिद्द है और यह प्रकृति प्रेमियों, सुख की खोज करने वालों, साहसिकों और ट्रेकर्स के बीच भी प्रसिद्द है।

जंगलों से भरे हुए इस स्थान में कई नदियाँ हैं जो यहाँ से बहती हैं, अनेक ऐतिहासिक किले हैं जो हमारे प्राचीन सांस्कृतिक इतिहास की झलक दिखाते हैं, व्यापक जलप्रपात है जो मानसून में अपनी ओर आकर्षित करते हैं और अनेक तरह के जीव जंतु और वनस्पतियाँ हैं जो यहाँ के अभ्यारण्य में पाए जाते हैं। ये सभी चीजें इसे अन्य समकालीन प्रतियोगियों से अलग करती हैं।

मालशेज़ घाट - यहाँ के प्रमुख आकर्षण

मानसून के दौरान छुट्टी मनाने के लिए मालशेज़ घाट सबसे उपयुक्त स्थान है। यहाँ के रास्तों से चलने पर आपको बादलों में चलने के स्वर्गीय सुख का एहसास होगा। इस ऊँचाई पर इतने घने बादल होते हैं कि आप बादलों में से चलने के अनुभव का आनंद उठा सकेंगे। चमकती हुई नदी और जंगल की पृष्ठभूमि में स्थित पिंपलगाँव जोग बाँध में पाए जाने वाले प्रवासी पक्षियों को देखना पक्षी और प्रकृति प्रेमियों के लिए आनंददायक हो सकता है।

आपको यहाँ रहते हुए फ्लेमिंगो पक्षियों को देखने से नही चूकना चाहिए। वास्तुकला के प्रति उत्साही लोग अजोबा हिल फोर्ट (पहाड़ी किला), जीवधन चावंड किला और प्रतिष्ठित हरिश्चंद्रगढ़ किला देख सकते हैं। इस क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण शिवनेरी किला है जो महान मराठा शासक – शिवाजी महाराज का जन्म स्थल है।

ट्रेकिंग या पैदल लंबी यात्रा अन्य गतिविधियाँ हैं जो आप यहाँ कर सकते हैं। मालशेज़ घाट में कई आकर्षण और गतिविधियाँ हैं जो हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इन आकर्षणों पर विश्वास करने के लिए आपको यहाँ आने की आवश्यकता है।

मालशेज़ घाट इसलिए है प्रसिद्ध

मालशेज़ घाट मौसम

घूमने का सही मौसम मालशेज़ घाट

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मालशेज़ घाट

  • सड़क मार्ग
    मालशेज़ घाट महाराष्ट्र के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से राज्य परिवहन की बसों और निजी टूर बस द्वारा जुड़ा हुआ है। ये बसें मालशेज़ घाट और विभिन्न शहरों मुंबई, पुणे कल्याण के बीच नियमित आवागमन करती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    मालशेज़ घाट का निकटतम रेलवे स्टेशन कल्याण है। यह स्टेशन महाराष्ट्र तथा महाराष्ट्र राज्य के बाहर अन्य शहरों से नियमित रेल सेवा द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कल्याण स्टेशन मालशेज़ घाट से लगभग 86 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा यहाँ से मालशेज़ पहुँचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मालशेज़ घाट का निकटतम हवाई अड्डा मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा न सिर्फ भारत बल्कि भारत के बाहर के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मुंबई का हवाई अड्डा सिंगापुर, न्यूयॉर्क और अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है जो विदेशियों की यात्रा को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाता है। हवाई अड्डे के बाहर टैक्सियाँ उपलब्ध होती हैं जो आपको निश्चित किराये 3000 रुपए में मालशेज़ घाट पहुंचाती हैं। नाशिक का गांधीनगर हवाई अड्डा और पुणे का लोह्गांव हवाई अड्डा अन्य घरेलू हवाई यात्रा विकल्प उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu