एकांत यहाँ की विशेषता हैं। गोवा के मपुसा में मांड्रेम बीच, एक उत्तरी गोवा का बीच है जो प्रेमी जोड़ों और हनीमून के लिए एक उत्तम जगह है। इस एकांत बीच पर बहुत कम शैक होने से आप अपनी किताब या साथी के साथ अकेले में दोपहर का आनंद ले सकते हैं।
इस बीच पर कैसुआरिना के पेड़ लगे हैं और आप यहाँ सफेद पेट वाली फिश ईगल भी देख सकते हैं।
इस जगह पर एक छोटा सा रेस्टोरेंट है-’एंड ऑफ दि वल्र्ड’, जो सीफूड के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह का एक और आकर्षण है, अच्छी तरह से संरक्षित पुर्तगाली किला। मांड्रेम बीच घूमने के लिए किराए पर लिया गया दुपहिया वाहन या फिर अपनी कार से घूमना उचित रहता है।
रात होते ही मांड्रेम बीच एक बहुत सुंदर जगह में बदल जाता है जहाँ आप बीच पर लेटकर तारों को निहार सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications