मंगन शहर से 8 किमी दूर स्थित रोंग लुंगटेन ली नम्परिकडांग के लेपचा संप्रदाय के परंपरागत घर से काफी मिलता जुलता है। यहां लेपचा समुदाय के दुर्लभ प्रचीन कलाकृतियों को भी प्रदर्शित किया जाता है।
रोंग लुंगटेन तीन हिस्सों में विभाजित है। इसके छत को फोडोंग कहा जाता है जिसका अर्थ होता है-अटारी। इस भाग में पर्यटकों को दिखाए जाने वाली बहुमूल्य व दुर्लभ चीजें रखी गई हैं। यह जगह पूरे साल खुला रहता है और यहां देसी व विदेशी पर्यटक भारी संख्या में आते हैं।
नम्परिकडांग कनाका और तीस्ता नदी के संगम पर बसा है और यहां के जीव-जंतु व वनस्पतियों से यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications