बरेटा शुरू में अग्रेवाल और राजपूतों के द्वारा स्थापित किया गया एक गांव था। यहाँ चौधरी आशाराम धर्मशाला स्थापित है जो कि आशाराम चौधरी का पूर्व निवास स्थान है। उन्होंने ‘जनता दुःख दमन फोर्मेसी’ की स्थापना की थी। इस शांत और खुशनुमा शहर की जनसंख्या 15000 से भी कम है। मिल्खा सिंह शैक्षणिक संस्थान इस शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो बुधलाड़ा रोड पर स्थित है। यह संस्थान अन्य पाठ्यक्रमों के अलावा इंजीनियरिंग, आईटी, बैंकिंग और फार्मेसी, जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है।



Click it and Unblock the Notifications