Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मानसा

मानसा – शांत पर्यटन के लिए एक छोटा सा प्रदेश

8

मानसा, जिसका लोकप्रिय नाम ‘सफेद सोने का क्षेत्र’ है, बरनाला – सरदूलगढ़ - सिरसा रोड पर, पूर्वी पंजाब में स्थित है।  यह क्षेत्र कैथल सिख साम्राज्य (1762–1857) का हिस्सा बनने से पहले मूलरूप से फुल्किया सिख राजवंश (1722–1948) का एक हिस्सा था।  सिंधु घाटी सभ्यता के लिए इसकी जड़ों को वापस खोजा जा सकता है क्योंकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को इसके कुछ गांवों में हड़प्पा और मोहनजोदाड़ो सभ्यता के अवशेष मिले हैं। 

भूगोल, संस्कृति और परंपरा

मानसा शहर अपनी सीमाओं को भटिंडा जिले (उत्तर-पश्चिम) और संगरूर जिले( उत्तर-पूर्व) के साथ बांटता है।  दक्षिण की दिशा में हरियाणा राज्य की सीमाओं से जुड़ा हुआ है।  ऐसा माना जाता है कि भाई गुरदास ने इस शहर की आधारशिला राखी थी।  उनके सम्मान में हर साल मार्च-अप्रैल के महीने में यहाँ एक मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें उनके भक्त उनकी समाधि पर लड्डू और गुड़ चढ़ाते हैं।  होली, दीवाली, दशहरा, बैसाखी और दूसरे अन्य त्यौहार भी यहाँ हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं।

बैसाखी आम तौर पर 13 अप्रैल को मनाई जाती है, जिसमें किसान फसल की प्रचुर मात्रा के लिए भगवान के प्रति आभार प्रकट करते हैं और भविष्य में बेहतर उपज के लिए प्रार्थना करते हैं। 

मनसा को 'सफेद सोने का क्षेत्र' कहा जाता है क्योंकि यह पंजाब के अत्यधिक उपजाऊ क्षेत्र के अंतर्गत आता है।  अतः कृषि यहाँ का प्रमुख व्यवसाय है, और कपास यहाँ की मुख्य फसल।  मनसा पर्यटन यात्रियों का परिचय यहाँ के गर्मजोश और मेहमाननवाज स्थानीय लोगों से कराता है।  सड़क के किनारे के ढाबे पंजाब के प्रामाणिक और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने के लिए बिल्कुल सही हैं।  इन ढाबों के अलावा, इस शहर के अन्दर और आसपास कई होटल और रेस्तरां भी हैं। 

मानसा और उसके आसपास के पर्यटक स्थल मनसा पर्यटन, पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है क्योंकि इस शहर में और उसके आस-पास भ्रमण के लिए बहुत से दर्शनीय स्थल हैं।  मानसा शहर में स्थित भीखी और बरेटा की तरह नजदीक में स्थित बुधलाड़ा, दलेलवाला और सरदूलगढ़ में भी पर्यटक पूरे साल भ्रमण के लिए आते रहते हैं। 

मानसा तक कैसे पहुंचें मानसा इस राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से और देश की राजधानी दिल्ली से परिवहन के सभी प्रमुख साधनों द्वारा भली-भाँती जुड़ा हुआ है।  यह उत्तरी रेलवे के दिल्ली - भटिंडा शाखा लाइन पर स्थित है, नई दिल्ली से सीधे यहाँ तक कई यात्री गाड़ियाँ सेवाएँ देती हैं।  बड़े शहरों से कई बसें भी उपलब्ध होती हैं।  निकटतम हवाई अड्डा लुधियाना में साहनेवाल हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 127.7 किमी की दूरी पर है। 

मानसा की यात्रा का सर्वोत्तम समय मानसा शहर की जलवायु धूल भरी गर्मी के साथ उप उष्णकटिबंधीय है। मानसून कम समय के लिए बहुत कम वर्षा एवं उच्च आद्रता स्तर के साथ आता है।  ठंडा और खुशनुमा मौसम पोस्ट मानसून सीजन (अक्टूबर से नवंबर) की विशेषता है जो इसे मानसा पर्यटन के लिए उपयुक्त बनाता है।  इसके बाद सर्दियों का मौसम कम तापमान के साथ सर्द हवाएँ ले कर आता है। 

 

मानसा इसलिए है प्रसिद्ध

मानसा मौसम

घूमने का सही मौसम मानसा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मानसा

  • सड़क मार्ग
    There is no route available in मानसा
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    भटिंडा-जींद दिल्ली रेलवे लाइन पर स्थित मानसा, निरंतर ट्रेनों के द्वारा नई दिल्ली से जुड़ा हुआ है। मानसा में रुकने वाली प्रमुख यात्री गाड़ियाँ नई दिल्ली - भटिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस, फिरोजपुर मुंबई जनता एक्सप्रेस, बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस और पंजाब मेल हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मनसा के लिए लुधियाना का साहनेवाल हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है। यहाँ से टैक्सी या बस से सड़क मार्ग द्वारा इस शहर तक 2 घंटे और 9 मिनट में पहुंचा जा सकता है। सभी प्रमुख घरेलू एयरलाइंस जैसे इंडियन एयरलाइंस, जेट एयरवेज और इंडिगो आदि देश भर के विभिन्न स्थलों से साहनेवाल हवाई अड्डे के लिए प्रतिदिन उड़ानों की सेवा प्रदान करते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
21 Jun,Sun
Return On
22 Jun,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
21 Jun,Sun
Check Out
22 Jun,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
21 Jun,Sun
Return On
22 Jun,Mon