बुधलाड़ा, मानसा शहर से 25 किमी की दूरी पर, भटिंडा – दिल्ली रेलवे लाइन पर स्थित है। दो खत्री भाइयों, बुद्धा और लाड़ा के नाम पर इसका नाम बुधलाड़ा रखा गया था। अंग्रेजो के द्वारा कब्जे में लिए जाने से पहले यह कैथल राज्य का एक हिस्सा था। एक उल्लेखनीय गुरुद्वारा ‘ब्रह्म बुंगा’ बुधलाड़ा से 10 किमी की दूरी पर है जो डोडरा में स्थित है। दूर और पास, सभी जगह के लोग अपनी आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के लिए यहाँ आयोजित होने वाले तीन प्रमुख समागमों में हिस्सा लेने आते हैं। भटिंडा, बुधलाड़ा से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications