मपुसा, उत्तरी गोवा में एक टाऊनशिप है जो बागा, अंजुना और कैलेंग्यूट बीच के बहुत पास है। इस प्रदेश की राजधानी, पणजी से लगभग 13कि.मी. दूर यह जगह यात्रियों के लिए किफायती है। अक्तूबर से दिसंबर के बीच आने वाले यात्रियों के लिए यहाँ होटल सुविधा बेहतर है।
शुक्रवार बाज़ार के लिए प्रसिद्ध, मपुसा में पास के गाँवों से भी फे़रीवाले अनोखी हस्तकला, कृषि उत्पाद, ताज़े फल तथा अन्य एथनिक सामान बेचने के लिए आते हैं। मपुसा अपने तरह-तरह के सीफूड के लिए भी जाना जाता है।
पणजी और गोवा के दूसरे शहरों के लिए मपुसा से नियमित बस सेवा उपलब्ध है। आपको यहाँ से टैक्सी भी मिल जाएगी लेकिन ध्यान रहें कि ड्राइवर आपसे अधिक किराया न ले।



Click it and Unblock the Notifications