Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बागा

बागा पर्यटन - फन, पार्टी और मौज मस्ती का मक्का भी कहते हैं इसे 

19

बागा में हर चीज़ उपलब्ध है। बीच पर बनी बेहतरीन शैक से लेकर अच्छे रेस्टोरेंट तक, अच्छे होटल, रहने की बेहतर सुविधा और एक विश्वसनीय जर्मन बेकरी; बागा में ये सब कुछ है। आकार और यहाँ होने वाले अनुभव, दोनों में ही बागा बीच बहुत बड़ा है। यहाँ आने पर आपको बहुत से एजेंट मिलेंगें जो आपको रोमांचकारी खेलों की टिकट खरीदने के लिए कहेंगें। वे केवल आपको टिकट की कॉपी देंगें, चूंकि वे आपको असली टिकट देने वालों से मिलवाएंगें और डील करवा देंगें। अधिकतर ये लोग फायदे का सौदा ही करवाते हैं। बागा बीच पैरासेलिंग, वॉटर बाईक राईड, बनाना राईड और नौका विहार के लिए प्रसिद्ध है।

बीच पर प्रवेश करते ही दायीं ओर प्रसिद्ध कैफे, ब्रिट्टोस है जहाँ बेहतरीन शराब और कॉकटेल के साथ लाजवाब सीफूड मिलता है। गोवा आने पर फिश करी चावल अवश्य खाएं जो यहाँ आने वाले पर्यटकों का पसंदीदा भोजन हैं। ब्रिट्टोस बहुत सुंदर है और यहाँ से बागा का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है। शाम होते ही ब्रिट्टोस के मुख्यद्वार पर ऊँची लहरें टकराने से डिनर का मज़ा बढ़ जाता है। ब्रिट्टोस के ठीक बाहर बनी छोटी सी बेकरी में ज़रूर जाएं। इसे ढूंढना मुश्किल नहीं है। यहाँ पर सुंदर मुखौटे लगे हैं जो एक ओर लगी मेज़ों से जुड़ी होने के कारण यूरोप की छोटी गलियों का अहसास कराती है। पर्यटकों को यहाँ आने पर स्वादिष्ट चॉकलेट वेफर बिस्कुट ज़रूर खाने चाहिए।

बागा बीच पर कराओके नाईट्स आम बात है जबकि शाम होते ही ज़्यादातर रेस्टोरेंट में कराओके सेटअप लग जाते हैं। यहाँ सभी शैक में बहुत सारे स्वादों में हुक्कें उपलब्ध होते हैं। गोवा के विभिन्न इलाकों से बागा बीच तक बहुत सारी बसें और टैक्सी चलती हैं। यह बीच पार्क ज़ोन के पास है जिसके कारण यहाँ सारा दिन भीड़ रहती है। यहाँ आप कपड़ें और दूसरा सामान खरीदते हुए मोलभाव भी कर सकते हैं।

गोवा का प्रसिद्ध रात्रि स्थल ’मैम्बोस क्लब’ बागा बीच से कुछ ही दूरी पर है। बागा बीच पर पैदल घूमना सबसे अच्छा रहता है और कैंडोलिम, पणजिम और किसी भी दूसरे बीच से यहाँ तक आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहाँ पहुँचने का सबसे सरल तरीका टैक्सी या ऑटोरिक्शा है। एकबार पणजिम पहुँचने पर आप बागा बीच आए बिना नहीं रह सकते।

बागा इसलिए है प्रसिद्ध

बागा मौसम

घूमने का सही मौसम बागा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बागा

  • सड़क मार्ग
    प्रसिद्ध मुंबई-गोवा राजमार्ग अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से होते हुए आप मुंबई से गोवा पहुँच सकते है जो मुंबई को सीधे गोवा से जोड़ता है। हालांकि कुछ समय पहले यह रास्ता दो लेन एकसाथ होने के कारण कम प्रयोग किया जाने लगा जिसमें एक लेन ऊपर और एक लेल नीचे है जो कि न केवल खतरनाक है बल्कि आपकी यात्रा को भी लंबा बनाती है। इससे अधिक सुविधाजनक आठ लेनयुक्त एक्सप्रेस मार्ग है जो मुंबई से पुणे की ओर जाता है और जो सतारा राजमार्ग से होते हुए महाराष्ट्र के दूसरे छोर पर स्थित सावंतवाड़ी तक पहुँचता है। गोवा, यहाँ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से गोवा के लिए अनेक आरामदायक बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। फिर भी आपको लो-फ्लोर वोल्वो सेमी स्लीपर लेने का सुझाव दिया जाता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उत्तर, दक्षिण तथा केंद्रीय भारत से गोवा रेलमार्ग के द्वारा भली प्रकार जुड़ा है। अधिकतर यात्री सुविधाजनक समय पर मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली सुविधाजनक रेल द्वारा यात्रा करते हैं। इससे बेहतर और क्या होगा, रातभर का सफर और किसी को महसूस तक नहीं होता।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दक्षिणी गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरें से भली प्रकार जुड़ा है। हवाईअड्डे से आने जाने के लिए टैक्सियाँ तैयार मिलती हैं। डाबोलिम कोई अंतर्राष्ट्रीय या फिर कस्टम हवाईअड्डा नहीं है, इसलिए विदेशीयात्रियों को मुंबई या दिल्ली जैसे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से होकर आना पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
22 Apr,Wed
Return On
23 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
22 Apr,Wed
Check Out
23 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
22 Apr,Wed
Return On
23 Apr,Thu