मुस्तफा महल एक प्राचीन भवन है, जिसका निर्माण नवाब इश्क खान ने अपने पिता की स्मृति में करवाया था। इस विशाल महल को बनाने में करीब दो साल का समय लगा था। आजादी की लड़ाई और आंदोलन में नवाब इश्क खान और उनके पिता ने कई विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
एक बार उन्हें किसी छोटे स्थान पर जेल में बंद कर दिया गया था, जो आज संयोग से इस महल के परिसर में ही पड़ता है। इस महल का नक्शा खुद नवाब खान ने ही तैयार किया था और इसमें ब्रिटिश व भारतीय वास्तुकला का विशिष्ट मिश्रण देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications