मेरठ जिले में एक पहाड़ी पर बसा प्रतीक्षितगढ़ इस क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है। यहां परीक्षित द्वारा एक प्रचीन किले का निर्माण किया गया था। हालिया खुदाई से यहां प्रचीन समय के सिक्कों से भरे बर्तन, मिट्टी के बर्तन और सजावट की पुरानी वस्तुएं मिली है। यह शहर अपने पौराणिक इतिहास और उद्गम के कारण काफी प्रसिद्ध है। हालांकि अब यह किला यहां नहीं रहा, पर गौरवशाली इतिहास की झलक अब भी देखी जा सकती है। पास में ही स्थित ऋषि श्रींगी का आश्रम भी एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications