सेंट जॉन चर्च को उत्तर भारत का सबसे पुराना चर्च होने का गौरव प्राप्त है। 19वीं सदी के आरंभ में इस चर्च का निर्माण ब्रिटिश सेना द्वारा मेरठ में पदस्थ ब्रिटिश सिपाही और अधिकारी के अध्यात्मिक और धार्मिक जरूरतों को ध्यान में रख कर किया गया था। चर्च का निर्माण विशिष्ट अंग्रेजी शैली में किया गया है और यह आकर्षक लॉन से घिरा हुआ है। स्थानीय लोग यहां नियमित रूप से आते हैं और विशेषकर रविवार को यहां खूब भीड़ उमड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications