चुनर किला एक प्राचीन एवं प्रसिद्ध किला है जो चुनर में स्थित है। इस किले का निर्माण सोलहवीं शताब्दी में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने अपने भाई राजा भरथरी के लिए करवाया था। मिथक यह बताते हैं कि राजा भरथरी ने इस किले में महासमाधि ली थी।
इसके बाद मुगलकाल के दौरान, भारत में मुग़ल वंश का स्थापक बाबर यहाँ आया। समय के साथ यह कई हाथों में गया एवं बाद में इस पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने कब्ज़ा जमा लिया और इसे हथियार एवं गोला-बारूद के लिए एक डिपो के रूप में इस्तेमाल किया।
यह किला एक ठोस संरचना है जो गंगा नदी के किनारे एक पहाड़ पर स्थित है। गहरी ढलान के कारण इस किले तक पहुँचना कठिन है। शायद यही कारण है कि यह किला वर्षों तक हमलों से बचा रहा।



Click it and Unblock the Notifications