मोहाली जिले में सेक्टर 62 में स्थित गुरुद्वारा संत मंडल अंगीठा साहिब एक तीन तल्ला सिक्ख तीर्थस्थल है। यहां दो महान सिक्ख अनुयायी भाई कुर्म जी और संत बाबा इशर सिंह ने ध्यान किया था। ये दोनों धार्मिक व्यक्ति जितने दिन यहां रुके, इस दौरान उन्होंने सिक्ख समुदाय को गुरबानी से जोड़ने की पूरी कोशिश की।
हरे-भेर वातावरण के बीच स्थित गुरुद्वारा संत मंडल अंगीठा साहिब एक सफेद भवन है, जिसमें मार्बल के पैनल लगे हुए हैं। यह गुरुद्वारा चारों ओर से घिरा हुआ है। इसके हर तल्ले पर बालकनी बनी हुई है, जबकि छत पर पांच दुधिया रंग के गुंबदनुमा संरचना हैं। अगर आप मोहाली जा रहे हैं तो इस गुरुद्वारा को घूमने की भी कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications