थंडर जोन मोहाली से सिर्फ 4 किमी दूर है और इसे उत्तरी भारत का सबसे बेहतरीन एम्यूजमेंट पार्क समझा जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत 11 एकड़ के भूभाग में फैले इस पार्क का शुभारंभ 15 मई 2002 को किया गया था। आप यहां ऑक्टोपस, कोलंबस, सन एंड मून और केटरपीलर सहित 12 तरह के रोमांचक राइड का आनंद ले सकते हैं।
थंडर जोन में अन्य रोमांचक राइड में म्यूजिक बॉब, स्ट्राइकिंग कार, स्पैश, बोट क्लब और स्विंगिग चेयर प्रमुख है। मौज मस्ती के इस बेहतरीन जगह को आप मोहाली जाने पर घूमने की कोशिश जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications