मोकोकचंग एओ प्रजाति का सबसे पुराना, पारम्परिक गाँव है जहाँ पर प्रजाति अपने पहले गाँव (इसी जिले के उन्गमा गाँव) से यह प्रजाति यहाँ स्थानातरित हुई है। मोकोकचुंग नाम दो भागों में विभाजित किया जा सकता है :- मोकोक और चुंग। जहाँ मोकोक का मतलब है 'अनिच्छा से' वहीँ चुंग का मतलब है 'लोगों का समूह'।
इस प्रकार मोकोकचुंग का वास्तविक अर्थ हुआ लोगों का ऐसा समूह जो अनिच्छा से अपने नियत स्थान से दूर जाता है। नागालैंड की अन्य जनजातियों की भांति मोकोकचुंग गाँव के लोगों के मुख्य उत्सव भी कृषि और प्रकृति के इर्द - गिर्द घूमते हैं।
मोत्सू उत्सव धरती के निर्माता के सम्मान में मनाया जाता है जिसका आशीर्वाद अच्छी खेती के लिए लिया जाता है। टीसनग्रेमोंग त्यौहार एक उत्सव है जो कि अगस्त के पहले सप्ताह में फसल काटने के समय मनाया जाता है। धर्म परिवर्तन के बाद ईसाई यहाँ का प्रमुख धर्म बन गया है। आप आराम से ड्राइव करते हुए मोकोकचुंग कस्बे से मोकोकचुंग गाँव तक जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications