Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मोन » मौसम

मोन मौसम

मोन में साल के तीन प्रमुख मौसम, अलग - अलग बदलाव लाते है, हालांकि पर्यटक मोन में किसी भी समय यात्रा के लिए आ सकते हैं। वैसे, पर्यटक गर्मियों और सर्दियों के दौरान भी मोन की सैर के लिए काफी संख्‍या में आते हैं। गर्मियों के दौरान, पर्यटक यहां आकर कोन्‍यक्ष के द्वारा मनाएं जाने वाले त्‍यौहार आओलोंग मोनयु त्‍यौहार में भी शामिल कर सकते हैं।

गर्मी

अगर आप गर्मियों के दौरान मोन की सैर करना चाहते हैं तो मार्च से मई तक की अवधि उपयुक्‍त है, इस दौरान यहां का मौसम सुखद होता है। गर्मियों में मोन का तापमान औसतन 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं दूसरी तरफ, न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री से नीचे नहीं गिरता है। हालांकि, इस दौरान दिन काफी नमी भरे होते हैं।

मानसून

मोन में मानसून का मौसम मई के अंत में शुरू होता है और अक्‍टूबर तक बारिश होती रहती है। बारिश होने के बाद नमी की बढ़ोत्‍तरी होती है और 76 प्रतिशत तक की आर्द्रता बढ़ जाती है।  मोन में मानसून का मौसम एक अलग अनुभव लेकर आता है, इस मौसम में यहां चारों तरफ हरियाली और खूबसूरत पहाडि़यां देखने को मिलती हैं।

सर्दी

दिसम्‍बर से फरवरी महीने के दौरान मोन में सर्दियां काफी सर्द और ठंडी होती हैं। इस दौरान तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। क्रिसमिस के दौरान तापमान गिरने तक मोन में  पर्यटक मजे से भ्रमण कर सकते हैं। कई पर्यटक सर्दियों के दौरान मोन की यात्रा करना पसंद करते हैं।