मुक्तेश्वर निरीक्षण बंगला इस हिल स्टेशन का प्रमुख पर्यटन आकर्षण है और यह मुक्तेश्वर मंदिर के पास स्थित है। यह लोक निर्माण विभाग (पी डब्लयू डी) का निरीक्षण बंगला है। पहले इस इमारत का प्रबंधन कुमाऊं मंडल विकास निगम करता था और यह केएमवीएन रेस्ट हाउस के नाम से जाना जाता था।
रिकॉर्ड के अनुसार प्रख्यात ब्रिटिश शिकारी और प्रकृतिवादी जिम कॉर्बेट ने बाघों की मारने की योजना की रणनीति बनाते समय यहाँ बहुत समय गुज़ारा था। वे पर्यटक जो एक या दो दिन की सैर के लिए यहाँ आते हैं उन्हें बंगले में रहने की सुविधा प्राप्त होती है।



Click it and Unblock the Notifications