सभी समुद्र तट प्रेमियों के लिये जुहू बीच सुलभ है और पूरे समय जीवन से भरा हुआ होता है। बांद्रा से लगभग 30 मिनिट की दूरी पर स्थित यह बीच मुंबई के प्रसिद्द व्यंजनों जैसे भेलपुरी, पानीपुरी, तथा सैंडविच का मज़ा लेने के लिये उपयुक्त स्थल है।
आईस पॉप्सिकल्स जिन्हें गोला भी कहा जाता है, पर्यटकों के लिये एक प्रमुख आकर्षण है। चौबीसों घंटे जीवन रक्षकों और पुलिस की उपस्थिति के कारण जुहू बीच सुरक्षित है।
शाम को यहाँ अनेक पर्यटक और निवासी सूर्यास्त देखने के लिये आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications