मुंबई में स्थित प्रतिष्ठित चर्च ‘ बासिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट’ जिसे माउंट मेरी चर्च भी कहा जाता है, समुद्र सतह से 80 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जहाँ से आप अरब सागर का अदभुत दृश्य देख सकते हैं। यदि आप भाग्यशाली हैं तो आप सितंबर के महीने में यहाँ मनाये जाने मेले का आनंद उठा सकते हैं।
मुंबई के पॉश इलाके में बसे होने के अलावा यह चर्च विभिन्न दर्शनीय स्थलों जैसे बैंडस्टैंड और कार्टर रोड़ के निकट स्थित है। यह चर्च बहुत बड़ा है और इसकी वास्तुकला अभी भी बिना किसी गलती के संरक्षित और व्यवस्थित है।



Click it and Unblock the Notifications