मुंगेर का भीमबंद वन्य जीवन अभयारण्य पूरे देश में वनस्पतियों और जीवजंतुओं की दुर्लभ प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। यह मुंगेर के दक्षिण पश्चिम में खड़गपुर की पहाड़ियों पर स्थित है। इस अभयारण्य में चीता, जंगली भालू, नीलगाय, वन मुर्गी, सियार, पायथन और बार्किंग डियर जैसे जानवर पाए जाते हैं।
वनस्पतियों और जीव जंतुओं के संदर्भ में दो प्रकार के बायोम हैं: एक घास के मैदानों का बायोम तथा दूसरा जंगल बायोम। प्रवासी मौसम में यहाँ के दृश्य देखने लायक होते हैं जब मध्य एशिया क्षेत्र से बहुत बड़ी संख्या में पक्षी यहाँ आते हैं। भीमबंद अभयारण्य की सैर करने से भी नही चूकना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications