Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बोकारो

बोकारो – एक औद्योगिक शहर

22

सन् 1991 में स्थापित बोकारो झारखण्ड राज्य का एक जिला है। समुद्रतल से 210 मीटर की ऊँचाई पर बोकारो छोटानागपुर के पठार पर स्थित है। शहर मुख्यतः घाटियों और धाराओं से बना है। बोकारो भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है। 2011 की जनगणना के अनुसार बोकारो की जनसंख्या 20 लाख है। बोकारो की सबसे प्रमुख बात यहाँ का स्टील प्लांट है जो पूरे एशिया में सबसे बड़ा है। जाना माना पर्यटक स्थान होने के साथ-साथ बोकारो स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया, भारत रिफ्रैक्ट्रीस लिमिटेड, हिन्दुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन, दामोदर वैली कॉर्पोरेशन जैसी कई प्रमुख कम्पनियों के लिये केन्द्र है। बोकारो यहाँ के लोगों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करता है।

बोकारो मौसम

दामोदर नदी के दक्षिमी किनारे पर सटीक वातावारण के साथ स्थित बोकारो शहर में पारसनाथ पहाड़ियाँ, गर्गा नदी और पास में सतनपुर की पहाड़ियाँ हैं। शहर में सर्दियों के 2 डिग्री सेल्सियस तापमान और गर्मियों के 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कठोर मौसम पाया जाता है। पर्यटकों को यह ध्यान रखना चाहिये कि बोकारो के मौसम में ठंडक अक्तूबर से फरवरी रहता है तथा मार्च से मई के अक्सर गर्म होता है और बोकारों में बरसात का मौसम जून से सितम्बर के बीच रहता है।

बोकारो कैसे पहुँचें

चूँकि बोकारो शहर देश के प्रमुख हिस्सों से भली भाँति जुड़ा है इसलिये पर्यटकों के लिये यहाँ पहुँचना आसान है। कोलकाता, दुर्ग, कोयम्बटूर, नईदिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, मुम्बई, लखनऊ, गुवाहाटी, अमृतसर, पटना, वाराणसी, विशाखापट्नम कुछ महत्वपूर्ण स्थान हैं जहाँ के लिये बोकारो से गाड़ियाँ उपलब्ध हैं। मुख्य रेलवेस्टेशन शहरे से मात्र 12 किमी की दूरी पर है और अधिकतर मेल व एक्सप्रेस गाड़ियाँ यहाँ रूकती हैं। पर्यटक बसों द्वारा भी बोकारो पहुँच सकते हैं। नया मोरे बोकारो का प्रमुख बस स्टेशन है जबकि सेक्टर-9 में बसन्ती मोरेदो और चास में धर्मशाला मोरे दो और बस स्टेशन हैं।

बोकारों और इसके आसापास के पर्यटक स्थल

पर्यटकों के रोमांच के लिये बोकारों में कई पर्यटक कर्षण हैं जिनमें से प्रसिद्ध औद्योगिक इकाई बोकारो स्टील प्लांट सबसे प्रमुख है। इसके अलावा बोकारो में गर्गा बाँध – एक सुन्दर पिकनिक स्पॉट जो बोकारो इन्डस्ट्रीस को पानी उपलब्ध कराता है, बोकारो पुस्तकालय – एक शांत पुस्तकालय, जवाहर लाल नेहरू जैववैज्ञानिक पार्क, पुपनकी आश्रम चास, सिटी सेन्टर – एक व्यस्त बाजार क्षेत्र, राम मन्दिर सिटी पार्क, बोकारो थर्मल पावर स्टेशन जैसे कई अन्य पर्यटक स्थान भी हैं।

बोकारो इसलिए है प्रसिद्ध

बोकारो मौसम

घूमने का सही मौसम बोकारो

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बोकारो

  • सड़क मार्ग
    There is no route available in बोकारो
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    बोकारो रेलमार्ग द्वारा सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से भली भाँति जुड़ा है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    बोकारो के लिये निकटतम् हवाईअड्डा 120 किमी की दूरी पर स्थित राँची हवाईअड्डा है जबकि 319 किमी की दूरी पर कोलकाता हवाईअड्डा निकटतम अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Mon
Return On
21 Apr,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Mon
Check Out
21 Apr,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Mon
Return On
21 Apr,Tue