हाहा पंचकुमारी खड़गपुर बाँध पर एक आकर्षक जलप्रपात है। प्राचीन कथाओं के अनुसार खड़गपुर के राजा को दिल्ली की जेल में कैद कर लिया गया और उसकी पांच पुत्रियों ने खड़गपुर की पहाड़ियों में शरण ली। तब से इस प्रपात का नाम पंचकुमारी प्रपात पड़ा जो उन पांच राजकुमारियों की याद दिलाता है जो किसी समय यहाँ रही थी। पर्यटक खड़गपुर से किराये की नाव लेकर इन प्रपातों की सुंदरता और ठंडक का आनंद उठा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications