जंजीरा किला एक विशाल किला है जिसे 16 वीं शताब्दी में बनाया गया था और चारों ओर से अरब सागर से घिरा हुआ है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुरुड जंजीरा में स्थित यह किला सिद्दी राजवंश के महान शासन का एक मजबूत प्रमाण है।
इस किले को अभेद्य कहा जाता है जिसके पीछे तथ्य यह है कि यह किला कई अंग्रेज़ी, डच, पुर्तगाली तथा मराठा हमलों को झेल चुका है।मूल रूप से किला लकड़ी का बनाया गया था हालांकि बाद में इसे मज़बूत किया गया जिसके कारण शत्रुओं से लड़ने के लिए यहाँ युद्ध की सामग्री को एकत्रित करके रखा जा सका।
अनेक वर्ष बीत जाने के बाद भी तथा चारों ओर खारा अरब सागर होने के बाद भी यह मजबूती से खड़ा है।



Click it and Unblock the Notifications