चामुंडी पहाड़ी समुद्र तल से करीब 1065 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है और अगर आप मैसूर घूमने जा रहे हैं तो यहां भी जाने की कोशिश करें। चामुंडी पहाड़ी की चोटी पर देवी पार्वती के एक अवतार चामुंडेश्वरी को समर्पित चामुंडेश्वरी मंदिर है। वास्तव में यह वुडेयार की देवी हुआ करती थी। इस मंदिर को 11 शताब्दी में बनवाया गया था और 1827 में मैसूर राजाओं ने इसकी मरम्मत करवाई।
मंदिर के सामने राक्षस राजा महिषासुर की प्रतिमा रखी गई है। चामुंडी पहाड़ी की एक और खासियत यह है कि यहां पांच मीटर ऊंची एक नंदी की प्रतिमा है, जिसे 1659 में एक काले ग्रेनाइट से तराश कर बनवाया गया था। पहाड़ी के ऊपर चामुंडेश्वरी और हनुमान को समर्पित एक और छोटा सा मंदिर है, जो सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। चामुंडी पहाड़ी से आप शहर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications