Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कोलार

कोलार पर्यटन – कर्नाटक का पूर्वी प्रवेश द्वार

27

कोलार एक छोटा और शांत शहर है जो कर्नाटक के पूर्वी सिरे पर स्थित है। लगभग 3,969 किमी. के क्षेत्र में फैला हुआ यह शहर तमिलनाडु के साथ साथ आंध्रप्रदेश की सीमा के साथ भी लगा हुआ है जिसके कारण इसे “कर्नाटक का पूर्वी प्रवेश द्वार” कहा जाता है। आज कोलार अपनी सोने की खदानों के लिए प्रसिद्ध है परंतु इसका सोने जैसा इतिहास भी है – ऐसा इतिहास जिसने इस शहर को कुछ भव्य मंदिर और किले प्रदान किये।

कोलार के विषय में किवदंतियाँ

कोलार के बारे में एक मिथक और किवदंती यह है कि यह स्थान प्राचीन संत वाल्मिकी का निवास स्थान था। अपने निष्कासन के बाद भगवान राम यहाँ आये थे तथा भगवान राम द्वारा त्याग दिए जाने पर देवी सीता भी यहीं आकर रुकी थी। उनके पुत्रों लव और कुश का जन्म कोलार में वाल्मिकी के आश्रम में हुआ था। प्रसिद्ध योद्धा तथा संत परशुराम कोलार की पश्चिमी पहाड़ियों में रहते थे।

जहाँ तक इतिहास की बात है कोलार का नाम इसके इतिहास की याद दिलाता है। कोलार नाम कोलाहलापुरा से निकला है जिसका अर्थ है “हिंसक शहर”। इस छोटे शहर ने चोल तथा चालुक्य राजवंशों के बीच के हिंसात्मक युद्ध को देखा है।

कोलार में तथा इसके आसपास पर्यटन स्थल

इस शहर के वैभवशाली इतिहास के अवशेष आज भी यहाँ देखे जा सकते हैं। कोलारम्मा तथा सोमेस्वर मंदिर भी दर्शनीय हैं। पर्यटकों के लिए उपलब्ध अन्य गतिविधियों में पैरासेलिंग और रॉक क्लायम्बिंग शामिल हैं।

कोलार कैसे पहुंचे

कोलार बैंगलोर से 65 किमी. की दूरी पर स्थित है तथा रेल और रास्ते द्वारा आसानी से जुड़ा हुआ है। कोलार की यात्रा के लिए उत्तम समय

कोलार की यात्रा का सबसे अच्छा समय

कोलार की यात्रा के लिए जुलाई से सितंबर के बीच का समय सबसे अच्छा होता है।

कोलार इसलिए है प्रसिद्ध

कोलार मौसम

घूमने का सही मौसम कोलार

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कोलार

  • सड़क मार्ग
    कोलार कर्नाटक का प्रमुख शहर है जो पास के शहरों तथा नगरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। बैंगलोर से कोलार के लिए अनेक निजी तथा केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) के स्वामित्व की बसें नियमित तौर पर चलती हैं। इसके अलावा पर्यटक हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन से किराये की टैक्सी लेकर भी कोलार पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कोलार में रेलवे स्टेशन है जो शहर के केंद्र से लगभग 2 किमी. की दूरी पर स्थित है। रेलवे स्टेशन पास के सभी शहरों तथा नगरों से जुड़ा हुआ है। यहाँ से पर्यटक किराये की टैक्सी लेकर कोलार के आसपास स्थित पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    बैंगलोर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलार का निकटतम हवाई अड्डा है जहाँ घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें उपलब्ध हैं। यह कोलार से लगभग 62 किमी. की दूरी पर स्थित है। बैंगलोर हवाई अड्डा भारत के सभी प्रमुख शहरों के साथ साथ विदेशों से भी जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
28 Aug,Fri
Return On
29 Aug,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
28 Aug,Fri
Check Out
29 Aug,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
28 Aug,Fri
Return On
29 Aug,Sat