मैसूर के रेल म्यूजियम को 1979 में बनवाया गया था। म्यूजियम के चामुंडी गैलरी में आप रेलवे के प्रसार और विकास को देख सकते हैं। इसके अलावा आप श्री रंगा मार्की में जाकर मैसूर महाराजा के शाही कोच और भारत में बने पहले स्टीम इंजन को भी देख सकते हैं। साथ ही म्यूजियम में एक ट्रॉय ट्रेन भी है, जिसपर बैठकर बच्चे म्यूजियम का चक्कर लगा सकते हैं। म्यूजियम का शुल्क काफी कम है और सोमवार को छोड़कर शेष दिनों में आप यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम में 3 बजे से 5 बजे तक जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications