जैन ग्लास मंदिर, राजस्थान के नागौर शहर के कमला टॉवर के पीछे स्थित है। पूरा मंदिर कांच से बना हुआ है जो अन्य सभी जैन मंदिरों से बिल्कुल अनोखा और अलग है। श्राइन के दरवाजे, सीलिंग,फर्श, पैनल्स, और खंभे सुंदर मीनाकारी से सजे हुए हैं।
पर्यटक यहां आकर मंदिर के अंदर आकर्षक कांच के काम को देख सकते हैं जो जैन भित्ति चित्रों के रूप में प्राचीन काल की सुंदर कला का प्रदर्शित करते हैं। मंदिर का भीतरी हिस्सा सजावटी मेहराब और सुंदर संगमरमर के काम से चमकता रहता है। इस मंदिर में 23 जैन तीर्थंकरों अलावा भगवान महावीर की कई विभिन्न प्रतिमाएं भी सजी हुई हैं।



Click it and Unblock the Notifications