Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नलगोंडा » मौसम

नलगोंडा मौसम

अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी नलगोंडा की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छे महीने हैं। इन महीनों के दौरान मौसम बहुत सुखद रहता है और तापमान एक संतोषजनक स्तर पर भी होता है। सूरज गर्म नहीं, बल्कि चमकीला होता है। हवा में ठंडक यात्रा और पर्यटन स्थलों का भ्रमण सहज बना देती है। हालांकि, हल्के ऊनी कपड़े ले जाने की सलाह दी जाती है।

गर्मी

नलगोंडा में ग्रीष्मकाल मार्च के महीने से शुरू होता है और अप्रैल, मई और जून के महीनों तक रहता है। अप्रैल और मई क्षेत्र के सबसे गर्म महीने माने जाते हैं। जून के अंत में मानसून शुरू होता है। ग्रीष्मकाल 45 डिग्री सेल्सियस के आसमान को छूने वाले तापमान के साथ बहुत गर्म, आर्द्र और सूखा रहता है।

मानसून

मानसून के समय के दौरान तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाता है, लेकिन नमी का स्तर बढ़ जाता है। बारिश जून के अंत में शुरू होती है और सितंबर के अंत तक जाती है। साथ ही हल्की वर्षा अक्टूबर और नवंबर में देखी जाती है। जगह मध्यम वर्षा का अनुभव करती है।

सर्दी

सर्दियां नवंबर के अंत में शुरू होती हैं और फरवरी के अंत तक रहती हैं। दिसंबर और जनवरी सबसे ठंडा महीने होते हैं। सर्दियों के दौरान तापमान 22 डिग्री के आसपास रहता है। सर्दियां ठंडी नहीं होती हैं लेकिन हल्की सुखद होती हैं। शाम और रात ठंडी हो सकती है, इसलिए हल्के ऊनी कपड़ों की आवश्यकता होती है।