बरंवास नारनौल से लगभग 25 किमी. की दूरी पर हरियाणा – राजस्थान सीमा के पास स्थित है। इसकी प्रसिद्धि का प्रमुख कारण बाबा रामेश्वर दास का मंदिर है। यह मंदिर गाँव में बना हुआ है – हालाँकि इसकी मुख्य दीवार राजस्थान के टिब्बा बसाई गाँव में आती है। यह मंदिर पूरे वर्ष भक्तों को आकर्षित करता है।
वास्तविक रूप से इस मंदिर का निर्माण बाबा रामेश्वर दास ने 1963 में किया था जिसका कई बार पुन:निर्माण किया गया। इसका प्रमुख विशेषता बड़ा सभा कक्ष (हॉल) है जो सुंदर दीवारों से सुसज्जित है और जिसका फर्श संगमरमर से बना हुआ है। इस हॉल में एक बार में हजारों भक्त बैठ सकते हैं। हॉल तथा अन्य कमरों में कई देवी, देवताओं की मूर्तियाँ हैं।



Click it and Unblock the Notifications