नारनौल – रेवारी रोड पर बस स्टैंड के पास स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। नारनौल का केवल यह ही एक ऐसा मंदिर है जो परिवार के सभी सदस्यों को आकर्षित करता है जहाँ वे भगवान शिव तथा अन्य हिंदू देवी देवताओं की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एक व्यक्ति जब अपना खेत खोद रहा था तो उसे एक शिवलिंग मिला।
जब वह सोया तो उसे एक आवाज़ सुनाई दी जिसने उसे भगवान शिव का मंदिर बनाने और उसमें यह शिवलिंग स्थापित करने का आदेश दिया। तब यह मंदिर बनाया गया और तब से यह भक्तों को आकर्षित कर रहा है। ऐसा माना जाता है जो लोग यहाँ आकर प्रार्थना करते हैं उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications