त्रिपोलिया दरवाज़े का निर्माण ईसा पश्चात 1589 में अकबर के शासन काल के दौरान राज्यपाल शाह क़ुली खान ने करवाया था जो उनके उद्यान का मुख्य प्रवेश द्वार था। इस उद्यान के तीन अन्य प्रवेश द्वार हैं। इसके अलावा यहाँ शाह क़ुली खान की कब्र भी है जिसका निर्माण उन्होंने स्वयं ईसा पश्चात 1574 – 75 में करवाया था।
अष्टकोण के आकार का मंच जिस पर कब्र स्थित है, वहां तक दक्षिण से पहुंचा जा सकता है। स्लेटी और लाल बलुआ पत्थर से बनी यह कब्र दर्शनीय है। बाहर की ओर निकली हुई दीवारों के आधार पर एक पतला गलियारा है जिसका प्रवेश द्वार धनुषाकार है और जिसमें अंतराल हैं।
कब्र के आंतरिक भाग में दो मंजिलें हैं। निचली मंज़िल संगमरमर से बनी है जबकि दूसरी मंज़िल सुन्दर लाईम प्लास्टर से बनी है। कब्र के ऊपर एक गुंबद है जो अष्टकोणीय ड्रम के ऊपर बनाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications