नरसिम्हा मंदिर, नेल्लोर से 13 किमी. दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा को समर्पित है। नरसिम्हा को भगवान विष्णु का चौथा अवतार माना जाता है। इस मंदिर को श्री वेदगिरि नरसिम्हा स्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
यह मंदिर, हिंदू पर्यटकों के बीच एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। कई दर्शनार्थी यहां दर्शन करने आते है।मंदिर के भीतर, संतान वृक्ष स्थित है जो बच्चों के पैदा होने की मन्न्त मांगने के लिए प्रसिद्ध है। माना जाता है कि जिन दम्पतियों को बच्चे का सुख प्राप्त न हो, वह यहां आकर मन्नत मांग सकते है और उनकी मनोकामना पूरी भी होती है।
यहां के कोंदी कसूली हुंडी में आकर दर्शनार्थी पूजा करते है लोगों का मानना है कि बिच्छु या सांप के काटने पर यहां पूजा करने से लाभ मिलता है। इस मंदिर में आदि लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। नेल्लोर की यात्रा के दौरान इस मंदिर की यात्रा पर अवश्य आएं।



Click it and Unblock the Notifications