पाटु रू, नेल्लोर का एक छोटा सा गांव है जो हैंडलूम साडियों और अन्य हस्तशिल्प उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। यह गांव, कोवारू, धर्मामांगुदु और कोवुरू के बीच में स्थित है। पाटू रू ही वह स्थान है जहां प्रसिद्ध तेलुगु कवि तीक्कना सोम्याजी का जन्म हुआ था।
उन्होने अपने जीवन का अधिकाश: समय इस गांव में बिताया और मृत्यु के समय भी वह इसी गांव में थे। यह गांव, हैदराबाद से 354 किमी. की दूरी पर स्थित है। नेल्लोर की यात्रा के दौरान पर्यटक यहां अवश्य आएं।



Click it and Unblock the Notifications