Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» नरसा

नरसा -  हरा भरा शांत और मनोरम गाँव

11

हरा भरा और मनोहर नरसा आपको एक अनोखी छुट्टी मानाने का बेहतरीन मौका देता है। यह छोटा सा गाँव, जो कर्नाटक और गोवा के बोर्डर पर बसा है, हरे भरे महादी वैली में है जिसको दुनिया की भरपूर जैव-विविधता वाली जगह भी माना जाता है। पक्षी प्रेमी और वन्य जीव उत्साही लोगों के लिए नरसा स्वर्ग से कम नहीं है और यहाँ रहने पर पर्यटकों को एक छोटे गाँव में रहने का मज़ा भी मिलता है।

नरसा में क्या देखें

प्रकृति अपने जीवंत रूप में नरसा में दिखलाई पड़ती है। वेस्टर्न घाट्स के हरे पहाड़ और घने जंगल, ट्रेक्किंग, बर्ड वाचिंग और जानवर देख पाने की लिए बिलकुल उपयुक्त है। नरसा में छुट्टी मानते वक़्त आप पास की जगह जैसे भीमगढ़, कोंगला, अब्नाली और जामगांव देखने जा सकते हैं।

इनमें से कुछ जगह पहुँच से बाहर हैं और आपके पास चल कर पहुँचने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। जो लोग बाहर जाना पसंद करते हैं उनको मुश्किल ट्रेक आकर्षित करेगी और ढेरों पक्षियों, तितलियों और स्थानीय जानवरों का दिखना यहाँ पर आना सच में लाभकर बनाता है।

नरसा का एक कभी न भूलने वाला नज़ारा है तलेवादी के चमगादड़। यहाँ पर करीबन 40 प्रकार के चमगादड़ों को देखा गया है। लोंदा जंगल के बरपेदी गुफा में 200 से ज्यादा चमगादड़ रहते हैं।

कैसे जाएं नरसा

सबसे पास वाला रेलवे स्टेशन खानपुर में है। गाँव बंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 500 किलोमीटर की दूरी पर है। आप रात भर के लिए लक्सरी बस लेकर भी बेंगलूरु से नरसा पहुँच सकते हैं।

नरसा इसलिए है प्रसिद्ध

नरसा मौसम

घूमने का सही मौसम नरसा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें नरसा

  • सड़क मार्ग
    पर्यटक बंगलुरु से केएसआरटीसी (कर्णाटक रोड परिवहन कारपोरेशन) की बसें लेकर नरसा पहुँच सकते हैं। बंगलुरु से नरसा के लिए निजी आरामदायक बसें भी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    नरसा से नज़दीकी रेलवे स्टेशन खानपुर है जो करीबन 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालाँकि, भारत के अलग क्षेत्रों से आ रहे पर्यटक बेलगौम रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन ले सकते हैं जो भारत के मुख्य शहर और कस्बों से जुड़ा है। स्टेशन नरसा से करीबन 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के बाद पर्यटक टैक्सी और कैब की मदद से नरसा पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नरसा से नज़दीकी हवाईअड्डा बंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है। इस हिल स्टेशन से करीबन 505 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह हवाईअड्डा, अंतर्राष्ट्रीय और घरेलु, दोनों तरह के पर्यटकों की परिवहन से जुड़ी ज़रूरतों का ख्याल रखता है। बंगलुरु हवाईअड्डा यूरोपियन, एशियन, अमरीकन और मिडिल ईस्ट देशों से अच्छी तरह जुड़ा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
12 Mar,Thu
Return On
13 Mar,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
12 Mar,Thu
Check Out
13 Mar,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
12 Mar,Thu
Return On
13 Mar,Fri