Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »2047 तक पूरे भारत में चलेंगी 4,500 वंदे भारत एक्सप्रेस : ज्योतिरादित्य सिंधिया

2047 तक पूरे भारत में चलेंगी 4,500 वंदे भारत एक्सप्रेस : ज्योतिरादित्य सिंधिया

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलवे और एविएशन सेक्टर से जुड़े भविष्य के प्लान्स के बारे में बताया। उन्होंने पहले की सोच और आज की सोच में फर्क को समझाते हुए कहा, "पहले जो बजट दिया जाता था, उससे कम खर्च करने के बारे में बोला जाता था। लेकिन आज की सोच यह है कि पैसों की कमी नहीं है। लेकिन पैसों का पूर्ण सदुपयोग करके राष्ट्र का निर्माण करते हुए आप आगे बढ़ो।"

railway vande bharat

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "आज भारत में 23 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। लेकिन 2047 तक भारत में 4500 वंदे भारत ट्रेनें चलायी जाएंगी। भारतीय रेलवे को जीरो कार्बन उत्सर्जन मंत्रालय हम बनाने जा रहे हैं।" गौरतलब है कि साल 2047 में भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।

सिंधिया ने अपने बयान में कहा कि अगले 4 साल यानी 2027 तक भारत जापान और जर्मनी से आगे बढ़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत हाईवे और एयरपोर्ट्स जैसी संरचनाओं की तरफ अधिक ध्यान देने और उनके निर्माण के कारण ही विश्व के एक विकसित देश के रूप में उभर पाया है।

साल 2014 में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि इन दोनों पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रीत करते हुए ही हमें आगे बढ़ना होगा। इसी विचारधार के साथ 2021 में प्रधानमंत्री ने गतिशक्ति योजना को भी इसमें जोड़ा। 9 साल पहले का रेल बजट 29,000 करोड़ का था लेकिन अब वहीं रेल बजट बढ़कर 2 लाख 40,000 करोड़ पर पहुंच चुका है।

central minister

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "हमारा रेलवे सिस्टम आज पूरे विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 9 सालों के दौरान 25,871 किमी रेलवे ट्रैक बनाने का काम पूरा किया जा चुका है। जम्मु-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, जिसकी ऊंचाई पेरिस के ऐफिल टावर से भी ज्यादा है, का निर्माण किया गया है। अगले 3 सालों के अंदर भारत में बुलेट ट्रेन हम लाने जा रहे हैं। भारत रेलवे सेवाओं में भी पहले नंबर पर पहुंचने वाला है।"

उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के क्षेत्र में वर्तमान में 37 किमी प्रतिदिन की क्रियान्वयन क्षमता है, उसे बढ़ाकर 2047 तक 60 किमी प्रतिदिन किया जाएगा। भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2027 तक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+