Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस दिन आयोजित होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो 'एयरो इंडिया 2023'; जानिए पूरी जानकारी...

इस दिन आयोजित होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो 'एयरो इंडिया 2023'; जानिए पूरी जानकारी...

एशिया का सबसे बड़ा एयर शो एयरो इंडिया-2023 के आयोजन की तिथि आ चुकी है। यह शो हर बार की तरह बैंगलोर के यलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर 13 से 17 फरवरी तक आयोजित होगा।

भारतीय वायुसेना की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एशिया के सबसे बड़े शो के लिए जोरों पर तैयारी की जा रही है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर घोषणा भी कर दी गई है। 'एयरो इंडिया 2023' शो हमेशा की तरह बैंगलोर के यलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए 13 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक की तारीख निर्धारित की गई है। यह एयरो इंडिया का 14वां संस्करण होगा।

एयरो इंडिया 2023 का आकर्षण

इस 5 दिवसीय एयर शो में एयरो इंडिया प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके लिए हर साल की तरह एयर शो में विदेशी जंगी विमानों और हवाई एयरोबैटिक टीमों के भाग लेने की भी पूरी संभावना है। इस दौरान पर्यटकों को रक्षा उपकरणों का बाजार व युद्धक विमानों का हवाई करतब देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी तक ये नहीं बताया गया है कि इसमें कौन से देश सम्मिलित होंगे।

aero india 2023

1996 ईस्वी से शुरू हुआ था 'एयरो इंडिया' शो

एयरो इंडिया का पहला आयोजन बैंगलोर के यलहंका वायुसैनिक अड्डे (Yelahanka Airforce Station) पर साल 1996 ईस्वी में आयोजित हुआ था। तब से ही पहले एयरो इंडिया शो के बाद दूसरे की तिथि की घोषणा कर दी जाती थी, लेकिन बीते कुछ वर्षों से ऐसा नहीं हो रहा है। इस पर कई बार सवालिया निशान भी उठाए जा चुके हैं कि ये शो बैंगलोर में ही क्यों आयोजित किया जाता है? लेकिन इस पर रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यह मशहूर शो यलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर ही होगा।

साल 2019 के बाद अब 2023 में देख सकेगी आम जनता

एयरो इंडिया 2021 की बात की जाए तो बीते वर्ष यह शो सिर्फ 3 दिनों (3 फरवरी से 5 फरवरी तक) के लिए ही आयोजित किया गया था और इसका मुख्य कारण था- कोरोना महामारी..। इससे पहले साल 2019 तक यह शो आम पर्यटक के लिए खोला जाता है, जो इस बार भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में बीते साल की अपेक्षा इस बार कम्पनियों की भागीदारी बढ़ने और विदेशी प्रतिनिधिमंडल के अधिक संख्या में आने की उम्मीद है।

aero india 2023

एयरो इंडिया 2023 के लिए टिकट मूल्य

  • आम पर्यटक के लिए - 500 रुपया
  • बिजनेस क्लास वाले पर्यटकों के लिए - 2500 रुपया

एयरो इंडिया 2023 के लिए टिकट कैसे बुक करें?

एयरो इंडिया के अधिकारिक पेज को लाइव कर दिया गया है, इसे देखते रहे...। इस पर ही सारी जानकारी आपको मिल जाएगी। यहां से आप टिकट की बुकिंग भी कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+