Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बांग्लादेश से रेलमार्ग से जुड़ा अगरतल्ला, LC स्टेशन निश्चिंतपुर से अखौरा के बीच दौड़ी ट्रेन

बांग्लादेश से रेलमार्ग से जुड़ा अगरतल्ला, LC स्टेशन निश्चिंतपुर से अखौरा के बीच दौड़ी ट्रेन

रेलमार्ग के मार्ग के माध्यम से त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला से बांग्लादेश को जोड़ दिया गया है। अगरतल्ला के निश्चिंतपुर स्टेशन से बांग्लादेश के अखौरा स्टेशन के बीच मालगाड़ी का संचालन शुरू हो चुका है। 30 मार्च को दोनों स्टेशनों के बीच मालगाड़ी भी चली।

निश्चिंतपुर को पिछले साल ही भारत सरकार ने Land Custom Station (LCS) घोषित किया था। बता दें, अब तक 8 स्टेशनों को LCS घोषित किया जा चुका है।

Agartala connected to Bangladesh by rail Train ran between LCS Nishchintapur and Akhaura

अगरतला LCS को एक एकीकृत चेक पोस्ट में अपग्रेड किया गया है और इसे लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एलपीएआई) द्वारा चलाया जा रहा है। अगरतल्ला के निश्चिंतपुर को LCS घोषित किये जाने के बाद त्रिपुरा के पर्यटन व परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि हमने बहुप्रतीक्षित अगरतला-अखौरा (बांग्लादेश) रेल लिंक को शुरू करने की दिशा में एक और कदम उठाया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को भी धन्यवाद दिया था।

कौन से 8 स्टेशन हैं LCS

  • अगरतल्ला (निश्चिंतपुर)
  • श्रीमंतपुर
  • मुहुरीघाट
  • खोवाईघाट
  • ढलाईघाट
  • मनुघाट
  • पुराना रघनाबाजार
  • साब्रुम

इसमें से ढलाईघाट LCS का इस्तेमाल इमीग्रेशन के लिए और साब्रुन में ट्रेनों का संचालन शुरू होना अभी बाकी है। वहीं निश्चिंतपुर-अखौरा के बीच पिछले साल ही ट्रायल रन शुरू हो चुका था, जिसकी सफलता के बाद अब यहां मालगाड़ी का संचालन शुरू हो चुका है। इस रेल लिंक परियोजना के लिए पिछले साल तक रेल मंत्रालय से 153.84 करोड़ रुपए आवंटित हो चुके थे। इस परियोजना की पूरी लागत 826 करोड़ रुपए बतायी जाती है।

More News

    Read more about: travel india bangladesh agartala
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+