Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के अंडरपास में पानी जमा होते ही खुद ब खुद बंद हो जाएंगे गेट, लगेगा करोड़ों की लागत से सेंसर

अहमदाबाद के अंडरपास में पानी जमा होते ही खुद ब खुद बंद हो जाएंगे गेट, लगेगा करोड़ों की लागत से सेंसर

मानसून के मौसम में जब तेज बारिश होती है, उस समय अंडरपास में पानी का जमा होना कोई नहीं बात नहीं है। लेकिन समस्या तब सबसे बड़ी और विकट हो जाती है जब किसी अंडरपास में जमे पानी के स्तर का अंदाजा नहीं लग पाता है। अतीत में कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं जब अंडरपास में कम पानी जमा होने के धोखे में लोग अपनी गाड़ी बढ़ा देते हैं लेकिन बाद में पानी में डूबने की नौबत कर खड़ी हो जाती है।

अब अहमदाबाद में ऐसा नहीं होने वाला है। मानसून के मौसम में जैसे ही अहमदाबाद में अंडरपास के नीचे निर्धारित स्तर से ऊपर पानी जमा होगा, वैसे ही अंडरपास के गेट अलीबाबा और 40 चोर की गुफा जैसे खुद ब खुद बंद हो जाएंगे।

ahmedabad underpass

अहमदाबाद में कई अंडरपास हैं, जहां मानसून के समय पानी जमा होने पर वहां जाकर किसी व्यक्ति को अंडरपास के गेट बंद करने पड़ते हैं। पिछले दिनों ही अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की स्टैंडिंग कमेटी ने अहमदाबाद के 20 अंडरपास में ऑटोमेटिक बुम बैरियर्स लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन सभी को लगभग ₹2.96 करोड़ की लागत से लगाया जाएगा।

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के 20 अंडरपास सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सेंसर भी लगाए जाएंगे। इन सभी सेंसर वाले सीसीटीवी कैमरों के लग जाने के बाद अगर पानी का स्तर 60 सेंटीमीटर से ऊपर जाता है तो सभी अंडरपास के गेट खुद से बंद हो जाएंगे।

जैसे ही पानी का स्तर 60 सेंटीमीटर से नीचे जाएगा, गेट फिर खुद से ही खुल जाएंगे। बताया जाता है कि इस परियोजना को अहमदाबाद के 20 अंडरपास पर लागू करने से पहले पायलट परियोजना के तहत अकबरनगर अंडरपास में सेंसर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

waterlogged underpass

बता दें, वर्तमान में मानसून के मौसम में जब पानी जमा होने लगता है तब AMC की तरफ से मैनुअल प्रक्रिया के तहत सभी अंडरपास को बंद किया जाता है। लेकिन देर रात को अचानक आयी बारिश के बाद अगर अंडरपास में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसलिए अब तकनीक का सहारा लेने का फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद के जिन अंडरपास में सबसे ज्यादा पानी भर जाने समस्या होती है और जहां सेंसर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की संभावना है, उनमें शामिल है -

  • अकबरनगर
  • मीठाखली
  • परिमल
  • निर्णयनगर
  • जालाराम
  • उस्मानपुरा
  • जगतपुर
  • मनीनगर साउथ
  • कुबेरनगर
  • शाहिलबाग
  • कालीगाम

More News

    Read more about: ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+